मौसम विभाग ने भी आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है कि जिले में शीतलहर चल रही है। मौसम विज्ञान की परिभाषा में सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने पर शीतलहर की स्थिति बनती है। वह इस स्थित इस समय जिले में हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस समय तापमान में एक डिग्री की कमी का भी महत्व है। मौसम विज्ञान प्रो.एसएन पांडेय का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। एक-दो दिन में खास बदलाव नहीं आने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिकतम तापमान 19 से 22 और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

धूप निकली, लेकिन नहीं मिली राहत

पवर्तीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा ने पूर्वांचल को कंपकपाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल रही थी। इससे खिली हुई धूप में भी राहत नहीं मिल रही थी। दफ्तरों और घरों में हीटर और ब्लोवर चलने लगे हैं। शरीर पर गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ गई है। शाम होते गलन में तेजी आई। तापमान गिरने का क्रम शुरू हो गया। शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का अहसास अधिक हो रहा था।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने