कलवारी। मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी स्थित हाट क्रय केंद्र व शाखा क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को हुए निरीक्षण के दौरान बंद पड़ी डस्टर मशीन को चालू करने के निर्देश दिए।
क्रय केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ देखकर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया। उन्होने धान के साथ क्रय केंद्र पर एक साथ इतने किसानो को बुलाए जाने का कारण जाना। निरीक्षण में केंद्र पर बड़े बाबू ही मिले। एसएमआई कैजुअल लीव पर थे। यहां से निकले जिलाधिकारी विंध्य एग्रो फॉर्म पर पहुंचे। जहां जमीन का निरीक्षण किया। गुरुदेव नगर स्थित शाखा क्रय केंद्र भी पहुंचकर धान खरीद का हाल जाना। केंद्र प्रभारी नागेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि धान का केंद्र पर डंप न करे। धान का नियमित उठान कराने को कहा। क्रय केंद्र पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया ताकि खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी जमुई स्थित सहकारी धान क्रय केंद्र पर भी धान खरीद का हाल जाना। वहां पर बड़ी संख्या में धान से भरी बोरियां रखी थी। डीएम ने नाराजगी जतायी और पूछताछ की तो पता चला कि राइस मिल धान का उठान नहीं कर रही है। डीएम ने कार्रवाई की बात कही। इस दौरान एडीएम यूपी सिंह, उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।
धान क्रय केंद्र का किया एसडीएम ने किया शुभारंभ
पड़री। मोहनपुर भवरख में नये धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो गई। बृहस्पतिवार उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
एसडीएम सदर ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब वह सीधे अपना धान इस क्रय केंद्र पर लाकर शासन की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आसानी से बेच सकते हैं। यूपी स्टेट एग्रो द्वारा धान खरीदी की जाएगी। गौरतलब है कि यहां के पहले से मौजूद क्रय केंद्र को अनियमितता के चलते बंद कर दिया गया था। जिससे क्षेत्रीय किसान परेशान रहे। किसान यूनियन (भानु) के युवा जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि यहां खुले धान क्रय केंद्र के चलते बिचौलियों का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, चंदन दुबे, शिवबदन व रामरक्षा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
धान का भुगतान नहीं होने से अन्नदाता परेशान
जिगना। धान क्रय-बिक्री के बाद किसानों के खाते में पैसा न आने से वे परेशान हैं। पैसे के लिए बैंक और धान क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
छानबे विकास खंड के धान क्रय केंद्र चितौली नैफेड की ओर से 51 किसानों से 1818 क्विंटल 80 किलोग्राम तथा साधन सहकारी समिति चितौली की ओर से 36 किसानों से 1496 क्विंटल धान खरीदा गया। लेकिन दोनों क्रय केंद्रों पर किसानों का ही भुगतान किया गया। अधिकांश किसान भुगतान को लेकर परेशान हैं। किसानों में बसंतलाल, रामगरीब, उषा देवी, एकाशी देवी, रामदेव, हंसराज, शिव शंकर, कमलाशंकर, लक्ष्मण, दयाराम व मुन्नी लाल आदि का कहना है कि एक माह से धान का तौल कराया गया है, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं आया है। भुगतान के लिए धान क्रय केंद्र व बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने