विषय- किसानो, मजदूरों, वेरोजगारो, गरीबो की ज्वलंत समश्यओ के समाधान और केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये जून माह मे किसान बिरोधी अध्यादेश को समाप्त करने तथा  प्रदेश मे बिगड़ी कानून व्यवस्था के संदर्भ मे।
  महोदय
            देश के पुर्व प्रधानमंत्री,किसानो के मशीहा,लोक दल के संस्थापक स्व चौ चरण सिंह के राजनैतिक उत्तराधिकारी वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक दल मा चौ सुनील सिंह जी के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आह्वाहन पर देश व्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन मे 14  दिसम्बर 2020 ई० को जिलाधिकारी भदोही के माध्यम से प्रदेश सचिव आनन्द पान्डेय के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष पंकज कुमार द्विवेदी द्वारा किसानो, मजदूरो, बेरोजगारो, गरीबो की ज्वलंत समश्याओ के समाधान और उत्तर प्रदेश मे बिगड़ी कानून व्यवस्था तथा पिछ्ले 17 दिनो से विभिन्न मांगो को लेकर आन्दोलन रत देश के लाखो किसानो की समश्याओ का समाधान न कर के केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही दमन और ज्यादती के खिलाफ आप का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए 06 सूत्रीय मांग पत्र।

वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा माह जून 2020 मे एक पुराने कानून (आवश्यक वस्तु अधिनियम) में संशोधन प्रस्ताव के जरिए कानून बना कर आम जनता के लिए एक ओर जहा जटिल बना दिया है तो वही दूसरी ओर अपने पूर्वजो की उपजाऊ कृषि योग्य भूमि पर युगो,युगो से खेती किसनी कर के अपना भरण पोषण करने वाले किसानो की उपजाऊ जमीन को   देश के नामचीन व्यापारियो/निजी कम्पनियो को फायदा पहुचाने के लिए दो नए कानून "फार्मर एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन एग्रीमेंट ऑन प्राइस एन्सूरेंस एंड फार्म सर्विसेज आर्डिनेंस (एफएपीएएफएस 2020) और
   "द फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स प्रमोशन एंड फेसिलिएशन, (एफपीटीसी2020)" को अध्यादेश के जरिए लागू कर दिया है। इन उपरोक्त कानूनों को लागू होने से किसान अपने ही खेत मे सिर्फ बधुआ मज़दूर बन कर रह जायेगा। इस लिए उपरोक्त तीनो जन विरोधी/किसान विरोधी कानून को समाप्त किया जाये और किसानो की दी जा रही मौखिक एमएसपी के लिये कानून बनाया जाये ताकि इससे कम मुल्य पर खरीद करने वालो को जेल की सलाखो मे पहुचाया जा सके।
केन्द्र सरकार द्वारा किसानो को दिये जा रहे किसान सम्मान निधि मे 06 हज़ार रुपये वास्तव मे किसानो का अपमान है। किसानो को अधिकार चाहिये खैरात नही। इस लिए किसानो को महगाई के हिसाब से समर्थन मूल्य को आधार बनाया जाये ताकि किसान आत्म निर्भर बन सके। 
किसानो को मुफ्त विजली,पानी और सस्ती दर पर डीजल,खाद, उपलब्ध कराया जाये।
उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यो के प्रवासी मजदूरो और समस्त श्रमिको/बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गाव गाव मे लघु व कुटीर उद्दयोग लगा कर हर ग्राम पंचायत के 200 परिवारो को रोजगार मुहैया कराया जाये।
उत्तर प्रदेश मे निजी क्षेत्र की फसल विमा कम्पनियो जो दिन रात भ्रष्टाचार कर के किसानो को लूट रही है। इन कम्पनियो की न्यायीक जाँच कराई जाये। 
उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी शिक्षित बेरोजगार जो 25 वर्ष की उम्र पुर्ण कर चुके हो को 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह तब तक दिया जाये जब तक उन्हे नौकरी नही मिल जाती है। 40 वर्ष पुर्ण कर चुके बेरोजगारो को आजन्म 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह दिया जाये। 
                                                                   
भवदीय                                             
                                                           
पंकज कुमार द्विवेदी                                                         
जिलाध्यक्ष लोकदल भदोही           
9935284062


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने