हिन्दीसंवाद के लिए श्री विकाश कुमार निषाद की रिपोर्ट

अम्बेडकर नगर ÷ सम्पन्न और खुशहाल किसान देश की प्रगति का आधार है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार अन्नदाता किसान को समृद्धि शाली बनाने वाले सारे कदम उठा रही है।
     भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन के अवसर पर किसान सम्मेलन और वार्ता के क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कटेहरी विकास खण्ड में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के संयोजन में सम्पन्न हुए किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया।जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक का जनपद की सीमा यादव नगर में भाजपा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी ने अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में राम शब्द वर्मा के संयोजन में टांडा विकास खण्ड के आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देव तुल्य किसान देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के साथ साथ भारत की विशाल आबादी का पेट पालने का कार्य करता है।भारत का किसान ही देश को विश्व में कृषि सम्पन्न देश की श्रेणी में रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है।भाजपा सरकार ने किसानों के सम्मान का पूरा ध्यान रखा है।
      दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी ने अकबरपुर विकास खण्ड में गया प्रसाद वर्मा के संयोजन में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश के किसान की सुधि भाजपा सरकार के अलावा किसी और ने नहीं लिया है।देश के किसान को जितना सम्मान और समृद्धि प्राप्त करने का अवसर नरेंद्र मोदी जी के शासन में प्राप्त हुआ है वह अपने आप में एक मिशाल है।
         भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद और जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने हंसवर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीम कन्नौजिया के संयोजन में किसान सम्मेलन के लिए चयनित हंसवर में अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देव तुल्य किसान जनता के भोजन की व्यवस्था के साथ साथ देश की प्रगति के लिए साधक है।पांती विज्ञान केन्द्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, केदार नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, भीटी में संजय सिंह के संयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, बसखारी में अच्छे लाल गुप्त के संयोजन में टांडा विधायक संजू देवी, जलालपुर में अशोक उपाध्याय के संयोजन में अकबरपुर चेयर मैन सरिता गुप्ता,भियांव में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के संयोजन में पूर्व सांसद डाक्टर हरिओम पांडेय, राम नगर में पूर्व विधायक जय राम विमल के संयोजन में विधायक अनीता कमल,जहांगीर गंज विकास खण्ड में भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के संयोजन में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने