स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जाए

धान खरीद में और अधिक सक्रियता व सजगता बरती जाए

ओवरलोडिंग वाहनों के रोकने के प्रभावी प्रयास किए जाएं
- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊः 26 दिसम्बर, 2020

उ०प्र० उपमुख्यमंत्री उ0प्र0/कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में गुरुवार  को कानपुर सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में किसानों का धान खरीद अधिक से अधिक किया जाये तथा केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही हो। उन्होंने निर्देश दिये कि बिचैलियों का किसी प्रकार दखल नही होने पाये। उन्होंने धान खरीद केन्द्रों पर कडी नजर रखने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री  ने हर कांटे पर किसानों से निर्धारित दर पर धान खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है, साथ ही नोडल अधिकारी नामित करते हुए किसानो से धान खरीद हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित के विरुद्व कठोर कार्यवाही की जाये।
उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यो में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यो को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खनन कार्यो पर निगरानी रखे जाने तथा अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ओवर लोडिंग वाहनो के कारण सड़को को क्षतिग्रस्त होने पर ओवर लोडिंग वाहनों की चेकिंग किये जाने के साथ, ऐसे वाहनों के संचालन को रोकने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदाता सूची बीएलओ द्वारा सही रुप से तैयार किये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराये जाने एवं इस महत्वपूर्ण कार्य पर बराबर नजर रखने के निर्देश दिये।
 उन्होंने निराश्रित गौवंश को संरक्षित करने हेतु गौशालाओं की व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने तथा समय से धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रासंपोर्ट नगर की सड़क ,जिसमें अक्सर दुर्घटनाये होती है ,को तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश केडीए के अधिकारियों को दिये। उन्होंने घाटमपुर में जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इस समस्या के तत्कालिक निस्तारण किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करके विकास कार्यो को तेज गति से पूर्ण कराये। सरकार जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है और इस दिशा में अनेको विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो के कराये जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी समय-समय पर अवगत कराया जाये।
बैठक में सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, सहित विधायकगण, मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर, जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रीतिन्दर सिंह, उपाध्यक्ष केडीए श्री आर0के0 सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद  रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने