युवा कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पांडे  शासन-प्रशासन से संघर्ष करते हुए भारत बंद पर दी अपनी गिरफ्तारी
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  मऊ मानिकपुर  कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पांडे अपने दल बल के साथ किसान विरोधी बिल के खिलाफ भारत बंद पर  किसानों  के हित के लिए उतरी रोड पर* रंजना बराती लाल पांडे जनपद चित्रकूट में एक ऐसा नाम है जो हमेशा ही अपने गृह जनपद वासियों के लिए अपने प्रदेश के लिए और अपने देश हित के लिए हर रोज संघर्ष करती नजर आती है और जनमानस के सुख दुख में हमेशा मुस्तैद खडी मिलती है
यह नारी शक्ति इस बार देश के किसानों के साथ हो रहे अन्याय और किसान विरोधी बिल के खिलाफ भारत बंद पर कर्वी  में
कई जगह अपने दल बल के साथ भयंकर संघर्ष करती नजर आई
ऐसी जुझारू संघर्षशील नारी शक्ति रंजना बराती लाल पांडे आज अपनी इन्हीं कर्तव्यों की वजह से पूरे जनपद वासियों के हृदय में राज करती हैं 
और जनपद वासियों को ऐसी जुझारू संघर्षशील नारी शक्ति से भविष्य में बहुत सी उम्मीदें हैं,
किसान महा आंदोलन भारत बंद के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समय 11:00 जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन होना सुनिश्चित किया गया था पर  
 सरकार  तानाशाही के बल पर पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल और सभासद सुशील श्रीवास्तव को जिला कांग्रेस कार्यालय से गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई
  इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए कोतवाली के पीछे  पांडे कॉलोनी से रंजना बराती लाल पांडे जिला उपाध्यक्ष प्रशासन के नेतृत्व में जुलूस निकालकर बस स्टॉप ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहे पर धरने पर बैठ गई
  और सरकार विरोधी नारे लगाते रही  किसान  विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी मोदी सरकार मुर्दाबाद जय जवान जय किसान के नारों का जय घोष करते रहे  पुलिस के बल पर सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर  पुलिस लाइन ले गई 
जिला अध्यक्ष कुशाल सिंह पटेल ने कहा हम सरकार  पुलिस के बल गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार
करा रही है उससे हम डरने वाले नहीं लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार सभी को मिला हुआ है  हम किसानों के लिए जब तक उनकी मांग  नहीं मानी जाती  तब तक आंदोलन करते रहेंगे 
जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे ने कहा अन्नदाता किसान पूरे देश का आंदोलनरत है सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं हम कांग्रेस के लोग किसानों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे अगर सरकार ने जल्द उनकी  मांगे नहीं मानी तो हम गांव गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक करेंगे और सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन  करेंगे 
केंद्र में बैठी मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में बैठी योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या  कर रही है सरकार के खिलाफ जो लोग सड़कों में उतर कर प्रदर्शन करते हैं उन पर फर्जी मुकदमे लगा कर जेल भेजने का काम कर रही है जबकि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार मिला हुआ है यह सरकार प्रदर्शन ना होने पाए लोगों को घर से गिरफ्तारी व नेताओं को नजर बंद कर रही है अन्नदाता किसानों के समर्थन में अगर प्रदर्शन करना अपराध है इस अपराध को हम बार-बार करेंगे सरकार की गिरफ्तारी से हिटलर शाही से हम डरने वाले नहीं हैं हम गांधीवादी लोग हैं इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कांग्रेश   के लोग शांतिपूर्ण तरीके से  विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे  इस मौके पर विनय कुमार पाल एडवोकेट जितेंद्र सोनकर घनश्याम गौतम  रविंद्र विजय मणि त्रिपाठी कृष्ण राज सिंह  भगवानदीन समदरिया पवन रजक प्रभाकर मिश्रा अरविंद कुमार महेंद्र सिंह राजा बेटी विमल राकेश वर्मा हरिहर  सहाय  विश्वकर्माविश्वकर्मा लवकुश केसरवानीकेसरवानी दीनबंधु पांडे , सुमन देवी सुशीला देवी प्रीति देवी बच्ची देवी  आदि महिलाए और समर्थक किसान  कांग्रेस जन मौजूद रहे ,

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने