डीएम व एसपी ने तहसील सदर बहराइच मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण 
चित्र संख्या 01 से 04 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 01 दिसम्बर। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 के मतदान प्रकिया को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने मतदान केन्द्र तहसील सदर बहराइच का निरीक्षण कर मतदान प्रकिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार (आईएएस) व अन्य अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

थानों का सफलतापूर्वक संचालन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
चित्र संख्या 05 से 06 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 01 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ‘‘मिशन शक्ति’’ के रूप में संचालित विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक सर्किल में चयनित किये गये एक-एक थाने पर विगत 29 नवम्बर 2020 को विभिन्न विद्यालयों की एक-एक छात्रा को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक थाना संचालन का अवसर प्रदान किया गया था। 
नामित छात्राओं द्वारा आवंटित थानों का सफलतापूर्वक संचालन करने पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में सभी पाॅचों छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बाल शिक्षा निकेतन गल्र्स काॅलेज की छात्रा उमा सिंह को सर्किल नगर के थाना कोतवाली नगर, मामराज राजकीय बालिका इण्टर कालेज पयागपुर की छात्रा तनिष्का सिंह को सर्किल पयागपुर के थाना पयागपुर, राम प्यारे शिव शंकर इण्टर कालेज खैरीघाट की छात्रा मानषी तिवारी को सर्किल महसी के थाना खैरीघाट, राहत जनता इण्टर कालेज, नानपारा की छात्रा इरा फातिमा को सर्किल नानपारा के थाना कोतवाली नानपारा तथा कु. विजय लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय गजाधरपुर की छात्रा आॅचल को सर्किल कैसरगंज के थाना फखरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।  
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
वन एंव वन्य जीवों के संरक्षण में मीडिया भूमिका महत्वपूर्ण: मनीष सिंह 
चित्र संख्या 07 से 09 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 01 दिसम्बर। बहराइच वन प्रभाग एवं कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति निधि (डब्लू.डब्लू.एफ.-भारत) व एस.ओ.एस. टाईगर के सहयोग से बाघ सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर वन प्रभाग बहराइच परिसर में प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिह की अध्यक्षता में ‘‘बाघ संरक्षण में मीडिया भूमिका’’ विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से सुझाव प्राप्त हुआ कि वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि किसी स्तर पर संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से सुझाव प्राप्त हुआ कि वन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लोगों एवं किसानों को जागरूक करने से भी मानव एवं वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लायी जा सकती है। गोष्ठी के माध्यम से मीडिया की ओर से यह भी सुझाव प्राप्त हुआ कि विभागीय स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु एक ऐसा मैकेनिज़्म डेवलप करने की आवश्यकता है ताकि वन एवं वन्य जीवों से सम्बन्धित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल मीडिया के लोगों को उपलब्ध हो जाय। 
प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट यशवन्त सिंह ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 01 से 31 दिसम्बर 2020 तक आयोजित होने वाले बाघ सुरक्षा माह के दौरान मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यून से न्यूनतम किये जाने, बाघों की सुरक्षा में उच्च तकनीक का सहयोग प्राप्त करने, स्टाफ के स्क्लि डेवलपमेन्ट के साथ-साथ बाघों के लिए बेहतर हैबीटेट के लिए विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जायेगा। प्रभागीय वनाधिकारी ने वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण में मीडिया की ओर से मिलने वाले रचनात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी स्टेक होल्डर्स व मीडिया के सक्रिय सहयोग का परिणाम है कि लक्ष्य 2022 से 04 वर्ष पूर्व ही वर्ष 2018 में बाघों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह ने किसी व्यक्ति या विभाग की सम्पत्ति नहीं है बल्कि यह राष्ट्र की सम्पत्ति है। वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में बाघ की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 01 से 31 दिसम्बर तक बाघ सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है। श्री सिंह ने कहा कि बाघ सुरक्षा माह के दौरान वन क्षेत्रों के आसन्पास के ग्रामों के गन्ना कृषकों को जागरूक करने के साथ-साथ होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर्स, जागरूकता रथ के माध्यम से बाघ संरक्षण से सम्बन्धित गतिविधियाॅ संचालित की जायेगी। श्री सिंह आश्वस्त किया कि वन एवं वन्यजीवों विशेषकर बाघों के संरक्षण हेतु मीडिया बन्धुओं की ओर से प्राप्त हुए सुझावों को अमली जामा पहनाया जायेगा। 
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दवीर हसन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेदुएं के हमले से प्रभावित गांवो के हाट-स्पाट ऐरिया की मैपिंग की गयी है। प्रभाग अन्तर्गत लगभग 30 ग्राम पंचायतों में मानव वन्य जीव संघर्ष के दौरान ग्रामीणों को वन्य जीवों के हमले से बचाने एवं वन्य जीवों को बचाने हेतु वन कर्मियों की मानीटरिंग एवं ट्रेकिंग तथा रेस्क्यू में सहयोग करने हेतु स्वेच्छा के आधार पर ‘‘बाघ मित्रों’’ का चयन किया गया है। जिन्हें बाघ सुरक्षा माह के दौरान ही प्रशिक्षित किया जायेगा। इसी क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि बाघ मित्रों के चयन से मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लायी जा सकेगी। 
गोष्ठी को ए.सी.एफ. अजीत प्रताप सिंह, प्रशिक्षु आई.एफ.एस. ज्ञान सिंह, वरिष्ठ मीडिया कर्मी मुकेश पाण्डेय, शादाब हुसैन, मसीउद्दीन खान ‘कमल’ सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर एस.डी.ओ. पीसी पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी नत्थूराम व कल्पेश्वर नाथ, उप क्षेत्रीय अधिकारी वन दीपक सिंह, एस.ओ.एस. टाईगर के फैज मोहम्मद खान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जनपद के 13 अलग-अलग स्थान घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट ज़ोन  
बहराइच 01 दिसम्बर। जनपद के तहसील पयागपुर अन्तर्गत ग्राम श्यामपुरवा, ग्राम बनकटा, बड़ागांव, बस स्टाफ, तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम तिंगाही, तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम चैगड़वा, तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम गंगापुरवा, टीचर कालोनी, महरौवा, बडखरिया, तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम नानकपुरा, सिंघापुरवा व देवीपुरा, मो. नावोगढ़ही में 01-01 व्यक्ति तथा तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के ग्राम जालिमनगर मनगौढ़िया में 01 से अधिक व्यक्ति के पीड़ित/संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप जिःःला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से सम्बन्धित क्षेत्रों तथा उसके आस-पास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अवधि में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सम्बन्धित ग्राम/मोहल्लों में रहने वाले समस्त व्यक्ति अपने-अपने घरों (इन्डोर) में ही रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन उपरोक्त अधिसूचना के प्रस्तर-15 में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार भा.द.सं. की धारा-188 के अधीन दण्डनीय अपराध माना जायेगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कन्सालीडेटेड गाईड लाइन्स के क्रम में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश 25 से 29 नवम्बर 2020 के रात्रि 8 बजे से अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक घर में उससे अधिक संक्रमण के प्रकरण पाये जाने पर अगल-बगल के अधिकतम एक-एक घर तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। 
कन्टेनमेन्ट ज़ोन क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी, सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बन्धित हों। कन्टेनमेन्ट ज़ोन में अन्तिम धनात्मक रोगी के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से 14 दिनों तक सम्बन्धित क्षेत्र कन्टेनमेन्ट ज़ोन बना रहेगा। यदि उक्त तिथि के 14 दिन उपरान्त तक सम्बन्धित क्षेत्रों में कोई अन्य केस नहीं पाया जाता है तो कन्टेनमेन्ट ज़ोन को सूची से विमुक्त कर दिया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित मजिट्रेटों/पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत कन्टेनमेन्ट ज़ोन की बैरीकेटिंग कराते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप सुरक्षात्मक प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर डिजास्टर मैनेजमेन्ट एक्ट, 2005 की धारा-51 से 60 तथा भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
हिंदी संवाद न्यूूज़ के लिए बहराइच ब्यूूूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने