अंबेडकर नगर ÷ गावों में ही भारत बसता है।गांवों के विकास से ही भारत समृद्धि शाली बन सकता है।भाजपा सरकार ने गाँव के विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव में निवास करने वाले सभी लोगों के समृद्धि की योजना पर काम कर रही है।
     उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यक्त किया।
      श्री पाठक ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी दमदारी के साथ चुनाव में उतर कर गावों के विकास के लिए कार्य करेंगे।
      बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कार्यों और नीतियों को लेकर पंचायत चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए अधिक से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुसार योजना रचना बनाकर कार्य कर रहे हैं।
       बैठक में प्रमुख रूप से पंचायत चुनाव के जिला संयोजक भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री सह संयोजक सुरेश कन्नौजिया,विकास खण्ड संयोजक गण पूर्व विधायक जय राम विमल,संजय सिंह,गया प्रसाद वर्मा,अशोक उपाध्याय, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला सह संयोजक कमलेश मौर्य,जिला मीडिया सह प्रभारी बजरंगी पाठक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने