*मंत्री ग्राम्य विकास ने किया सौगहना अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण*

बहराइच 21 दिसम्बर। प्रदेश के मा. मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ विकास खण्ड फखरपुर के ग्राम सौगहना में मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अस्थायी गो आश्रय स्थल एवं मनरेगा उद्यान वाटिका का निरीक्षण किया तथा गरीब, निराश्रित व अतिकुपोषित परिवार के 10 लोगों को गोवंशों का दान किया। 
अस्थायी गो आश्रय स्थल पर पहुॅचकर दोनों मंत्रियों द्वारा सर्वप्रथम विधिवत गोपूजन कर  मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत 05 तथा राज्य पोषण मिशन अन्तर्गत 05 कुल 10 गायों एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण चयनित लाभार्थियों को किया। इसके पश्चात मंत्री द्वय ने अस्थायी गो आश्रय स्थल तथा परिसर में ही निर्मित मनरेगा उद्यान वाटिका का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। गौशाला में रह रहे पशुओं के लिए चारे-पानी तथा आवास इत्यादि के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर मंत्री द्वय ने प्रसन्नता व्यक्त की। उद्यान वाटिका के निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री श्री सिंह ने पी.डी. डी.आर.डी.ए. व बी.डी.ओ. को निर्देश दिया कि वाटिका में सहजन, जामुन व आम जैसे फलदार वृक्ष लगाये जायें तथा निकट स्थित तालाब का कायाकल्प कर आदर्श तालाब के रूप में स्थापित किया जाय। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि तालाब का कायाकल्प हो जाने से पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था के साथ-साथ गौशाला की सुन्दरता में भी इज़ाफा होगा। ग्राम सौगहना के आस-पास वृक्षों की हरियाली देखकर मंत्री श्री सिंह ने ग्रामवासियों की प्रशन्सा की।
निरीक्षण के दौरान मंख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह द्वारा बताया गया कि इस गो आश्रय स्थल पर कुल 712 गोवंश संरक्षित हैं। जिनके चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। हरे चारे के लिए 1.25 एकड़ जई चारा बीज की बुआई करायी गयी है तथा पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा समय-समय पर पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान का सेवन कराया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, डिप्टी सी.वी.ओ. डाॅ. शिव कुमार रावत, पशु चिकित्साधिकारी फखरपुर डाॅ. अनिल पाल, बी.डी.ओ. फखरपुर पूजा चैधरी, अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, पी.आर.ओ. कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा, ग्राम प्रधान  व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
*मंत्री ग्राम्य विकास ने किया अटल उपवन व गजपतिपुर पाईप पेयजल योजना का निरीक्षण*

बहराइच 21 दिसम्बर। प्रदेश के मा. मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम कटहा में मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अटल उपवन तथा ग्राम गजपतिपुर में पाईप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया तथा मौजूद अन्य अधिकारियों व गणमान्यजन के साथ परिसर में पौध रोपण किया।
ग्राम कटहा में 3.25 एकड़ क्षेत्रफल में मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अटल उपवन के निरीक्षण के दौरान मा. मंत्री श्री सिंह ने उपवन के रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया उपवन में जो भी रिक्त भूमि है उस पर अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जायें। श्री सिंह ने निर्देश दिया कि उद्यान में जो भी पौधे रोपित किये जायें उनके खाद-पानी तथा देख-भाल के माकूल बन्दोबस्त भी किये जायें। श्री सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि उद्यान में अधिक से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपित किये जायें ताकि प्रत्येक सीजन में उद्यान की सुन्दरता बनी रहे। 
ग्राम गजपतिपुर में 300 कि.ली. क्षमता के शिरोपरि जलाशय गजपतिपुर पाईप पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान अधि.अभि. जल निगम ने बताया कि पाइप पेयजल परियोजना के तहत 300 कि.ली. क्षमता 18 मी. स्टेजिंग का 01 नग शिरोपरि जलाशय, 01 नग नलकूप तथा 19.72 कि.मी. वितरण प्रणाली विकसित की गयी है। मंत्री श्री सिंह ने अधि.अभि. जलनिगम को निर्देश दिया कि पाइप पेयजल परियोजना को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार संचालित कर ग्राम के अधिक से अधिक लोगों को पानी का कनेक्शन दिलाया जाय। पाईप पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा कार्य की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त की। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सी.बी. यादव, अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, पी.आर.ओ. कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

बहराइच ब्यूरो रामकुमार की रिपोर्ट
                      :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
  ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने