किसानों के समर्थन में खुद को गोली मारने वाले संत रामसिंह को दी श्रृद्धांजली
मध्य प्रदेश प्रभारी कैलाश पाण्डेय
पन्ना। कृषि संसोधन कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में देश व्यापी प्रदर्शन एक महिने से चल रहा है। इसी आंदोलन के दौरान कृषि कानून संसोधन का विरोध करते हुये किसानों के समर्थन में खुद को गोली मारने वाले संत बाबा रामसिंह को याद करते हुये आज जिला मुख्यालय पन्ना स्थित गांधी चौक में किसान नेता जयराम यादव के नेतृत्व में एकत्र हुये किसानों द्वारा श्रृद्धांजली दी गई। श्रृद्धाजली सभा के दौरान संत रामसिंह के अंतिम वचनों का वाचन किया गया तथा किसानों ने इस बात का संकल्प लिया कि कृषि संसोधन कानून वापसी के लिये राजधानी दिल्ली में देश भर के किसानों का जो आंदोलन चल रहा है उस आंदोलन में किसान पूरी तरह से सहभागी है और पन्ना जिले में भी कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे। आयोजित श्रृद्धांजली सभा में विनोद द्विवेदी,कैलाश पाण्डेय, रामप्रसाद वर्मा, प्रवीण तिवारी, भोला यादव, अंजली यादव, राजा खान, अरविंद यादव, परवेज खान, धनसिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, पदम सिंह, हेतराम यादव, रामकरण यादव, छत्रपाल, अनिल पाण्डेय, सेवेन्द्र सिंह, दयाराम शुक्ला, प्रकाश पटेल, राजेन्द्र वर्मन, सुरेन्द्र यादव, प्रकाश साहू, बहादुर सिंह यादव, अनिल पाण्डेय, राजभान कुशवाहा सहित काफी संख्या किसान शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने