भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन। 
औरैया //  किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय ककोर में धरना प्रदर्शन किया बाद में चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपा संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान परेशान हैं सरकारें नियम तो बना रही हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। फसल बेचने को लेकर किसान परेशान हैं, वहीं खेती करने के लिए समय से खाद, बीज, बिजली पानी न मिलने से भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बाद में जिलाधिकारी को चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

  जे. एस. यादव
हिन्दी संवाद न्यूज 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने