उतरौला(बलरामपुर)

उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने नगर स्थित गांधी पार्क पहुंच कर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि जनपद में इकलौते गांधी पार्क में विगत कई वर्षों से निरंतर गणतंत्र, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती सहित  समय-समय पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
 आदर्श नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासन पार्क की अनदेखी कर  रहा है। जब से नगर पालिका में नए बोर्ड का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक गांधी पार्क में कोई काम नहीं कराया गया। पार्क की बदहाली पर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। आदर्श नगर पालिका घोषित होने के बाद नगर में विकास के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है फिर भी विकास धरातल पर नहीं है। 
महात्मा गांधी की समुची प्रतिमा लगाने एवं सौंदर्यीकरण कराने के लिए जिला प्रशासन से कई बार मांग किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने