*प्रेस विज्ञप्ति/दिनाँक:27.12.2020*


*सुशासन दिवस के रूप में लोनी में बूथ स्तरीय मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती, भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा अखंड और नए भारत के प्रेरणा है अटल बिहारी*

सुशासन दिवस के तौर पर प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। लोनी के सेक्टर नंबर 1 में बूथ संख्या  139 के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा कि *श्रध्देय अटल जी आज भी हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा है उनके विचार हमारा मार्गदर्शन करते हैं। आज हम जिस नए भारत की बात कर रहें है उसके प्रणेता श्रद्धेय अटल बिहार जी थे। राजमार्गो का जाल हो या गांव-देहात तक सड़क, सर्व शिक्षा अभियान हो या राष्ट्र सुरक्षा की बात या फिर रातनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद सभी दलों एवं पूरे देश को एकसाथ लेकर चलना, यह किसी साधारण मनुष्य के बस की बात नहीं है। देश के रत्न अटल जी युगपुरूष थे एक सशक्त, विकसित एवं अखंड भारत का उनका स्व्पन बताता है कि वे युगदृष्टा भी थे और साक्षात सुशासन के प्रतीक थे। मुझे गर्व है कि मैं उस पार्टी से हूं जिसका वटवृक्ष अटल जी थे जिनकी छाया में हम लोग आज पल्लवित और पुष्पिवत हुए हैं और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अटल जी के सपनों का भारत एक नया भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।*

इस दौरान संगम विहार मंडल के महामंत्री कमल प्रकाश, मंत्री एवं कार्यक्रम के सह संयोजक राजीव शर्मा, सेक्टर संयोजक सतीश वर्मा, वार्ड नंबर 15 के सेक्टर संयोजक धीरेंद्र भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष कैलाश पटवा, संजय जी, बूथ अध्यक्ष सुनील भगत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

*भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने