*ब्रेकिंग न्यूजः*
*कृषि सुधार कानून पर भ्रम और झूठ फैला रहा है विपक्ष, किसान हितैषी है मोदी सरकार- भाजपा महामंत्री अरूण सिंह*

*विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत, कहा कृषि सुधार कानून के साथ है लोनी के किसान*

*देश में 9 करोड़ और लोनी में 6254 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि, किसानों ने कहा धन्यवाद मोदी सरकार*

देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर किसान गोष्ठी और किसान सम्मेलन का आयोजन कर किसानों को कृषि सुधार कानून की बारीकियों से अवगत कराया गया। गाजियाबाद जनपद के लोनी ब्लाॅक में भी किसान गोष्ठी और किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने किसानों को संबोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अपिर्त करते हुए कहा कि कृषि सुधार कानून पर विपक्ष भ्रम और झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। पूरा देश विपक्ष के इस घटिया राजनीति को देख रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना।  विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी की 18 लाख जनता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून का राष्ट्रहित में समर्थन करती है। 

*विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत, कहा राष्ट्रहित में कृषि सुधार कानून के साथ है लोनी का किसानः*

क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सैकड़ों भाजपा समर्थकों और किसानों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के लोनी आगमन पर लोनी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य स्वागत किया। विधायक ने स्वंय पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह का लोनी में स्वागत किया। वहीं पुश्ता मार्ग पर विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर  के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं द्वारा महामंत्री अरूण सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि सुधार कानून का लोनी के किसान राष्ट्रहित में समर्थन करते है क्योंकि केंद्र और प्रदेेश सरकार की कृषि सुधार कल्याणकारी योजनाओं से किसानों का संबल मिला है और किसान उन्नति के पथ पर अग्रसित है।*

*लोनी के किसानों ने सम्मेलन में घोली गुड़ की मिठास, महामंत्री अरूण सिंह और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किसानों के साथ लिया गुड़ का स्वादः*

किसान आंदोन की कड़वाहट के बीच लोनी में अलग ही नजारा देखने को मिला जब लोनी देहात के किसानों द्वारा सिरौली प्रधान उदयवीर सिंह और चैधरी प्रकाश सिंह बैंसला के नेतृत्व में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री को गुड़ की टोकरी भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर और भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों के साथ गुड़ का स्वाद लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने