बाराबंकी। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में शुक्रवार को भी सपाइयों ने प्रदर्शन किया। कुुुर्सी क्षेत्र के अमरसंडा गांव के निकट सपा एमएलसी राजेश यादव ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। जहांगीराबाद में रैली निकालने जा रहे सपा नेता अभिषेक वर्मा व समर्थकों को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया।
सपा एमएलसी राजेश यादव ने अमरसंडा गांव के निकट कई गाय व भैंसों के साथ प्रदर्शन किया। एमएलसी ने कहा कि किसान आंदोलन से लोग भावनात्मक रूप से जुड़ रहे हैं। यह सिर्फ किसान आंदोलन नहीं अपितु लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है। एमएलसी और उनके समर्थकों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करने के साथ कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी की। उधर निंदूरा के राजकीय इंटर कॉलेज के पास सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का शुक्रवार को युवकों ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर के रेऊसा ब्लॉक में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव भी थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने