यमुना में पानी की रफ्तार और गहराई की गणना अब एडीसीपी मशीन से होगी। 
औरैया // यमुना का जल मापने को एडीसीपी मशीन मिल गई है। इससे आटोमैटिक तरीके से प्रति सेकंड बह रहे पानी की रफ्तार मापी जा सकेगी केंद्रीय जल आयोग यमुना नदी में पानी के उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है अभी तक इसकी गणना मैन्युअल तरीके से की जाती थी इसमें रस्सी व करंट मीटर का उपयोग करना पड़ता था अब शासन की ओर से जिले के केंद्रीय जल आयोग विभाग को एडीसीपी मशीन (एक्यूस्टिक डोपलर करेंट प्रोफाइलर) से लैस कर दिया गया है इस मशीन के आने से अब विभागीय कर्मचारियों को काम में सहूलियत होगी। यमुना नदी में इस मशीन को कंप्यूटर से कंट्रोल करके प्रति सेकंड जलस्तर, गहराई व लहरों की स्थिति की गणना की जा सकेगी।

  जे. एस. यादव
हिन्दी संवाद न्यूज
      औरैया 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने