अम्बेडकर नगर÷ भारतीय अर्थ व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु भारतीय किसान की मेहनत और उसका उत्पाद है।भारतीय जनता पार्टी भारतीय किसान की देश के अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत उसकी समृद्धि और आमदनी को बढ़ाने वाले नीतिगत निर्णय कर किसानों के लिए अपने वादों को पूरा करने की वचन बद्वता को पूरा कर रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भाजपा सरकार सत्तारूढ़ होने के बाद से किसानों की आय दोगुनी करने वाले सभी फैसले कर रही है।
        उपरोक्त विचार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयर मैन जलालपुर विधान सभा प्रभारी बाबू राम निषाद ने भियांव,मालीपुरऔर नेवादा मण्डल के पदाधिकारियों,सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में दलाली प्रथा की समाप्ति,किसानों के आत्म निर्भरता और आत्मबल बढ़ाने वाले कानून को बनाया तो कांग्रेस,वामदल,बीएसपी,एसपी जैसी लिमिटेड पार्टियां विरोध कर किसानों को उनके लाभ प्राप्त करने वाले कानून का विरोध प्रत्यक्ष रूप में कर पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयत्न कर रहे हैं।किसानों के हित में कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन काल में कुछ भी ऐसा नहीं किया जिससे किसान की मेहनत का फल उसे सही रूप में मिल सके।
     निगम चेयर मैन बाबू राम निषाद ने मंडलों के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करें।भाजपा देश को विश्व मंच पर अग्रणी भूमिका में स्थापित करने के संकल्प के साथ देश में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के लिए कार्य कर रही है। उसके नीति को पूरा करने की महत्व पूर्ण जिम्मेदारी भाजपा कार्य कर्ताओं के कंधे पर है। जिसे हमें और आप को पूरी ईमानदारी से पूरा करना है।
     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण वित्त विकास निगम चेयर मैन, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बाबू राम निषाद दो दिवसीय दौरे पर अपने प्रभार वाले जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के तीन मंडलों में बैठक कर संगठन को धार देने का कार्य कर रहे हैं।जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की बैठक में प्रमुख रूप से भियांव मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्त,नेवादा मण्डल अध्यक्ष राजा राम मौर्य, मालीपुर मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर,भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व जिला महामंत्री योगेंद्र निषाद,भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय,महामंत्री राम मिलन मौर्य,लवकुश तिवारी, आनन्द सिंह,कृष्णा चौहान,उपाध्यक्ष सुधाकर मिश्र, सुभाष गुप्त,विनय कुमार सिंह, करुण प्रकाश विश्वकर्मा,मंत्री सचिन आजाद पाण्डेय,सुरेश यादव,दिनेश यादव,सेक्टर संयोजक अनिल सिंह,जितेंद्र अग्रहरि,शनि त्रिपाठी,राज नेश निषाद,चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,जय प्रकाश चौरसिया,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने