अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने भारतीय राजनीति के आदर्श भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन को दो दिन 26 और 27 दिसम्बर को मनाए जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी  अम्बेडकर नगर के नेताओं और कार्य कर्ताओं ने जनपद में सेवा कार्य, मरीजों को फल वितरण और चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया। 
          भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने बूथ सुलेमपुर में काली मां के स्थान पर झाड़ू लगा कर और भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने अपने बूथ पर सफाई कर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मानते हुए सेवा कार्य किया।अपने गृह बूथ 15 सुलेमपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान भाइयों के उत्थान और समृद्धि के लिए किये गए कार्यों की पत्रक वितरण कर योजनाओं से परिचित कराया।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में कार्य कर्ताओं के साथ चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिन मनाया।
     विदित हो कि भाजपा ने अपने कार्य कर्ताओं से कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन के अवसर पर 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन और 26,27 दिसम्बर को सेवा कार्य एवम् चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया जाय। उक्त निर्देश का पालन करते हुए भाजपा नेताओं ने जन्म दिन मनाया।
     क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्त,सुमन पाण्डेय,विमलेन्द्र प्रताप सिंह (मोनू),जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह पूर्व जिला महामंत्री कटेहरी विधान सभा भाजपा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल, दीपक तिवारी,चेयर मैन सरिता गुप्ता ने सेवा कार्य झाडू लगाकर,मरीजों को फल वितरण कर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया।
    पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,  पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रमा शंकर सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,किसान मोर्चा नेता विनोद सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव,भाजपा नेता के के मिश्र, चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त (गुड्डू), मण्डल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल,आनन्द श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा,महेंद्र प्रताप वर्मा, दिलीप तिवारी,रणविजय सिंह,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास मोदनवाल ने भी अपने अपने निवास के बूथ पर सेवा कार्य और पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाया।
जलालपुर में नगर अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में श्री शीतला माता मंदिर मोहल्ला घसियारी टोला में सुरेश गुप्त , नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण , आदि लोग ने साफ सफाई किया ।
         भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने बूथ पर उपस्थित रह कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ ही जिले के अन्य भाजपा नेताओं ने मन की बात के प्रसारण को सुना।     भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्म दिन मनाने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता के के मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सहकारी बैंक डायरेक्टर भाजपा नेता राजेश सिंह (बब्लू),आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर,भाजपा युवा नेता जालिम सिंह, गौतम उपाध्याय,अशोक वर्मा,विकास सिंह (विक्की),विजय वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने