अम्बेडकर नगर ÷ कृषि प्रधान देश भारत के गौरव हैं हमारे किसान भाई।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसान की सम्मान के दृष्टिगत किसान सम्मान निधि दे कर किसान भाइयों के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है।भाजपा का मानना है कि जब किसान खुशहाल और सम्पन्न रहेगा तभी देश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।
      उक्त विचार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम चेयर मैन जलालपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी दर्जा प्राप्त मंत्री बाबू राम निषाद ने अपने प्रभार वाले जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की दौरे के दूसरे दिन जीवत मण्डल और सोनगांव मण्डल के मण्डल पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजक गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
      बाबूराम निषाद ने कहा कि किसान का सम्मान और समृद्धि देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम अपने कुशल कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों के साथ ही विधान सभा क्षेत्र की चुनाव में जीत दर्ज कराएंगे।उन्होने कहा कि भाजपा ने बिना भेद भाव के सभी जातियों और संप्रदाय के लिए योजनाओं को देश के कोने कोने तक पहुंचा कर जन सामान्य को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।भाजपा के अतिरिक्त अन्य दल की सरकारों ने राग द्वेष के आधार पर कार्य किया था।
       मंडलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ता की ईमानदारी और जनता की निस्वर्थ सेवा की कार्यशैली के कारण देश विश्व पटल पर अच्छी छवि के साथ चमक रहा है।
         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जीवत और सोनगांव मण्डल की बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पूर्व जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह,सोनगांव मण्डल अध्यक्ष रणंजय सिंह,जीवत मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौधरी,जलालपुर नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,पंचायत वार्ड संयोजक अशोक उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह,मण्डल महामंत्री चंद्रमनि दुबे, मनीष कुमार, घनश्याम वर्मा, अशोक अग्रहरि, वृज मोहन सिंह, कुलदीप वर्मा,अंकित वर्मा, अनिल वर्मा,सेक्टर संयोजक उमेश शर्मा, प्रभात जायसवाल, राकेश पाण्डेय,विजय कुमार सिंह,आशाराम पाल,बलराम सिंह, राम अजोर निषाद,तौसीफ रजा, काका विंदेश्वरी यादव, जमा अब्बास, जितेंद्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने