बाराबंकी : तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्र ने परिणामों की घोषणा की। 108 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। दो अधिवक्ताओं के मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर 54 मत पाकर जगदंबा सिंह विजयी हुए। उन्होंने अनिल कुमार दीक्षित को दो मतों से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मान सिंह को 72 मत मिले जो अवधेश कुमार शुक्ल से 36 मत अधिक थे। सुरेश चंद्र मिश्र ने 60 मत पाकर महामंत्री पद पर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे सुरेश कुमार को 48 मत मिले। संयुक्त पुस्तकालय मंत्री पद पर 62 मत पाकर अमर सिंह विजयी रहे, प्रतिद्वंदी गुरुदेव मिश्र को 41 मत मिले। उपाध्यक्ष प्रथम अवनीश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष द्वितीय कमलापति तिवारी, उपाध्यक्ष तृतीय, संदीप कुमार दीक्षित, संयुक्त मंत्री प्रशासन अमित कुमार त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री प्रवक्ता विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर रामफेर वर्मा एकल नामांकन पत्र होने के कारण निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ 12 सदस्य बने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्र, गौरी शंकर तिवारी, मानिक चंद यादव, राम कुमार सोनी, सुनील कुमार सिंह चुनाव अधिकारी रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने