मिर्जापुर। जिले में लगातार 164वें दिन शनिवार को दो महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। चार पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 280 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 92 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 145 है। 10 मरीज आइसोलेशन और 47 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 961 की रिपोर्ट आई। चार पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में शाहपुर चौसा गांव निवासी एक महिला, चड़रहा कछवां निवासी एक पुरुष जमालपुर निवासी महिला व पड़री निवासी एक पुरुष है। दो महिला समेत आठ के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 28 हजार 155 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 25 हजार 861 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 294 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 31 हजार 555 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 60 हाट स्पाट है। इसमें 49 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र में है।
मिर्जापुर-
कुल केस-3280
आइसोलेशन- 10
होम आइसोलेशन- 47
स्वस्थ हुए- आठ
एक्टिव केस-145
कुल मौत-43
नए रोगी- चार
हाट स्पाट- 60

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने