(बहराइच) विकास खण्ड बलहा के 03 माध्यमिक विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण 
बहराइच 08 दिसम्बर। शासन के निर्देश के क्रम में एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज नवाबगंज, नानपारा व बहराइच के माध्यम से जनपद के विकास खण्ड बलहा में अवस्थित तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। 
सहादत इण्टर कालेज नानपारा के पूर्वान्ह 09 बजे औचक निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय मंे हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की कक्षाएं दो पालियों में संचालित हो रही है। निरीक्षण के समय प्रथम पाली हाईस्कूल में अध्यापन करने वाले प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षक मौके पर उपस्थित तथा चार शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। निरीक्षण में 06 में से 04 शिक्षक अवकाश पर पाये जाने पर प्रधानाचार्य को हिदायत दी गयी कि छात्र-छत्राओं के पठन-पाठन को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों का अवकाश स्वीकार किया जाय। जिससे पाठन-पाठन प्रभावित न हो। राहत जनता इण्टर कालेज नानपारा का पूर्वान्ह 09ः15 बजे निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि विद्यालय में भी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की कक्षाएं दो पालियों में संचालित की जा रही है। निरीक्षण के समय प्रथम पाली हाईस्कूल में अध्यापन करने वाले 15 शिक्षक मौके पर उपस्थित पाये गये तथा 03 शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। 
इसी प्रकार शंकर इण्टर कालेज नानपारा का पूर्वान्ह 09ः30 बजे निरीक्षण के समय उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि यहां भी दो पालियों में कक्षाएं संचालित हो रही है प्रथम पाली में प्रधानाचार्य सहित 09 शिक्षक उपस्थित पाये गये। काई शिक्षक अनुपस्थित नहीं पाया गया। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
ग्राम पंचायत फुलवरिया एवं मल्लापुर का सीडीओ ने किया निरीक्षण 

बहराइच 08 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजनान्तर्गत रायपुर क्लस्टर के ग्राम पंचायत फुलवरिया एवं मल्लापुर का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के विद्यालय परिसर में निर्मित डायनिंग हाल एवं स्मार्ट क्लास में सीटिंग बेंच की कोई व्यवस्था न पाये जाने तथा सोलर आरओ पम्प एण्ड प्यूरीफायर कार्य के निर्माण में स्टेशन छात्रों की ऊँचाई से ऊपर बनाये जाने पर कड़ी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में पाई गई कमियों को पूर्ण कराकर रूर्बन सेल को अवगत करायें। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल अमित गुप्ता, वीडीओ चित्तौरा सुभाष चन्द सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को 
बहराइच 08 दिसम्बर। अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच चन्द्रभान के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में 12 दिसम्बर 2020 शनिवार को पूर्वान्ह 10 बज से अपरान्ह 04 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। 
यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिगृहण वादों, विद्युत एवं जलबिल विवाद(चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बंधी विवाद, सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों(किराया, सूखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलीटीगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, टेलीफोन बिल प्रकरणों सहित अन्य सिविल वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
संजय कुमार वर्मा बनाये गये जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
बहराइच 08 दिसम्बर। शासन द्वारा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में तैनात सहायक विकास अधिकारी द्वितीय संजय कुमार वर्मा को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जनपद के 02 अलग-अलग स्थान घोषित किये गये कन्टेनमेन्ट ज़ोन  
बहराइच 08 दिसम्बर। जनपद के तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम हैबरिया, सोनहरा व रूकनापुर डीहा में 01-01 व्यक्ति तथा तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के ग्राम जालिमनगर मनगौढ़िया में 01 से अधिक व्यक्ति के पीड़ित/संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप जिःःला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से सम्बन्धित क्षेत्रों तथा उसके आस-पास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
उक्त अवधि में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सम्बन्धित ग्राम/मोहल्लों में रहने वाले समस्त व्यक्ति अपने-अपने घरों (इन्डोर) में ही रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन उपरोक्त अधिसूचना के प्रस्तर-15 में प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार भा.द.सं. की धारा-188 के अधीन दण्डनीय अपराध माना जायेगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कन्सालीडेटेड गाईड लाइन्स के क्रम में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश 25 से 29 नवम्बर 2020 के रात्रि 8 बजे से अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक घर में उससे अधिक संक्रमण के प्रकरण पाये जाने पर अगल-बगल के अधिकतम एक-एक घर तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। 
कन्टेनमेन्ट ज़ोन क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी, सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति से सम्बन्धित हों। कन्टेनमेन्ट ज़ोन में अन्तिम धनात्मक रोगी के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से 14 दिनों तक सम्बन्धित क्षेत्र कन्टेनमेन्ट ज़ोन बना रहेगा। यदि उक्त तिथि के 14 दिन उपरान्त तक सम्बन्धित क्षेत्रों में कोई अन्य केस नहीं पाया जाता है तो कन्टेनमेन्ट ज़ोन को सूची से विमुक्त कर दिया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित मजिट्रेटों/पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण के दृष्टिगत कन्टेनमेन्ट ज़ोन की बैरीकेटिंग कराते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप सुरक्षात्मक प्रोटोकाल एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर डिजास्टर मैनेजमेन्ट एक्ट, 2005 की धारा-51 से 60 तथा भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
 :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन 
बहराइच 08 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 112 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 402 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 26, बाराबंकी में 02 तथा होम आईसोलेशन में कुल 44 मरीज हैं। 
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 220323 कुल प्राप्त रिपोर्ट 219415 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 3949 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 215466 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1575 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 02 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1472 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 908 है। 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 95937 कुल प्राप्त रिपोर्ट 95029 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1964 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 93065 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 999 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 02, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 896 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 908 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6161, कुल प्राप्त रिपोर्ट 6161 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 462 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 5699 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 28 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 00, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 28 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 118225 कुल प्राप्त रिपोर्ट 118225 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1523 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 116702 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 548 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 00, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 548 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्य/जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 81 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है। 
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 3949 कुल ठीक हुए केस 1520, आज डिस्चार्ज व्यक्ति 00, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2280 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 75 है। 
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 57 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 04, महसी में 06, नानपारा में 16, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 06, पयागपुर 10 तथा तहसील सदर 15 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट ज़ोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य, नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है। 
सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आर्युवेदिक/यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।

बहराईच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने