बाराबंकी। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 14 दिसंबर को अध्यक्ष समेत पांच पदों के लिए मतदान होगा। इससे पहले शुक्रवार को संयुक्त मंत्री समेत नौ लोगों को निर्विरोध चुन लिया गया। यह चयन कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लिए जाने से हुआ। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेशकांत मिश्र के मुताबिक नाम वापसी के बाद संयुक्त मंत्री के पद पर अमित त्रिवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रवक्ता पद पर विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रामफेर वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य के रूप में उमेशचंद्र वर्मा, रामशरण यादव, संजीव सिंह और कनिष्ठ सदस्य के लिए आदित्य तिवारी, उत्तम सिंह, मेंहदी अब्बास, नईम अंसारी, विनोद कुमार, पुनीत कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय प्रतिनिधि पदों के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने