अम्बेडकर नगर÷ स्थितियां जैसी भी हो अपने अनुकूल बनाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बखूबी आता है। ऐसे अपने कर्मठी और मेहनती कार्यकर्ता के बल बूते भारतीय जनता पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद की अधिकांश सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों को पंचायत के विभिन्न पदों पर आसीन करवाने के लिए जीत का परचम लहराने का कार्य हमारे कार्यकर्ता करेंगे।
       उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में अंग्रेजी वर्ष की समाप्ति पर संगठन द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के सम्बंध में भाजपा के जिला पदाधिकारियों,मोर्चा जिलाध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने व्यक्त किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे वर्ष संगठन के निर्देशन में जिस प्रकार वैश्विक महामारी कोरोना के कारण असहायों और गरीबों की सेवा,संगठन के निर्देशन का अक्षर सह पालन करते हुए विभिन्न विषयों को लेकर जनता को जागरूक करना,सरकार भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया उसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
        उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।भाजपा कार्यकर्ता अभी से संगठन की रीतियों और नीतियों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ छवि रखने वाले भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों को जनता की सेवा के लिए पंचायतों की सदन में पहुंचाने का कार्य करें।
      बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्य कर्ताओं ने जिस विषम परिस्थितियों में जनता के बीच में जाकर उनके सेवा में समर्पित भाव से लग कर कार्य किया वह अपने आप में सराहनीय है।बैठक को जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,दशरथ यादव,डाक्टर राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मीसम रजा ने सम्बोधित किया।
       बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद, सह जिला कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू, नगर अध्यक्ष जलालपुर संजीव मिश्र,रणंजय सिंह,गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,भगवान पांडेय,अमर जीत मौर्य,महेंद्र प्रताप वर्मा,रवि सिंह चौहान,आनन्द श्रीवास्तव,दिनेश चौधरी, सुग्री म कन्नौजिया,राजेंद्र निषाद,कुलदीप सिंह,सुभाष वर्मा, सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल, टांडा मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी भंवर सिंह चौहान,वैभव सिंह,डाक्टर आनन्द बहल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने