रविवार का दिन गरीब पिता के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का। शहनाईयों की मधुर धुनों के बीच जिले के लालगंज,छानबे और राजगढ़ ब्लाक में 85 वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर जन्म-जन्म तक साथ निभाने का कसम ली। दुल्हन की तरह सजे ब्लाक परिसर में चहुंआर खुशी का आलाम रहा। सूबे ऊर्जाराज्य मंत्री,क्षेत्र के विधायकों व अधिकारियों ने नव दंपती का आशीर्वाद दिये। और यथोचित उपहार देकर विदाई दी गई।

वैदिक मंत्रों के बीच छानबे में 13 जोड़ों ने लिये सात फेरे जिगना। 

छानबे के विजयपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय परिसर रविवार को सुबह से ही दुल्हन की तरह सजा रहा। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नए - नवेले 13 जोड़ों के सामूहिक विवाह का। शहनाई की सुमधुर धुन के बीच मांगलिक उत्सव के साक्षी बने नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्रा, डीएम सुशील कुमार पटेल,सीडीओ अविनाश सिंह के साथ क्षेत्र के भद्रजन साक्षी बने। पंडित लवलेश दुबे ने विधि विधान से मंत्रोच्चार वाचन कर विवाह की रस्म पूरी कराई। दुल्हनों के बैंक खाते में 35 हजार जबकि 10 हजार उपहार आदि पर खर्च किया गया। इसके अलावा छह हजार रुपए बारातीयों के खातिर दारी पर व्यय किया गया। नगर विधायक ने वर-वधुओं को माला पहनाने के बाद अपने आशीर्वचन में कहा कि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक शासन का हाथ उनके साथ है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी बारी - बारी से सभी जोड़ों के सिर पर हाथ रखकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। डीडीओ एवं प्रभारी बीडीओ अजितेन्द्र नारायण मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य, प्रधान मनोज बिंद, जगदीश उर्फ सोनू पाठक, सेक्रेटरी सौम्या सिंह, हरिश्चंद्र बिंद, प्रकाश दुबे, सोनम मिश्रा ने सभी जोड़ों को अपनी ओर से गृहस्थ जीवन के उपयोग का सामान भेंट किये। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव,एडीओ उषा पाल, राजाराम उपाध्याय, विजय बिंद, राजेन्द्र कुमार, आशीष मिश्रा आदि रहे। दूल्हा - दूल्हन के साथ आए परिजनों, रिश्तेदारों मिष्ठान व खान-पान की उत्तम व्यवस्था रही।

36 जोड़ों ने साथ जन्म-जन्म साथ निभाने की ली कसम जोड़ों ने साथ जन्म-जन्म साथ निभाने की ली कसम

लालगंज-लहंगपुर। हिंस।

ब्लाक परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 36 जोड़ों का विवाह हुआ। वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए बतौर मुख्य अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि गृहस्थ जीवन उत्तम जीवन सर्वोत्तम है। सामूहिक कार्यक्रम समाज के गरीब वर्ग लिए महत्वपूर्ण है। एसटी/ एससी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद द्विवेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम वर-वधू के लिए है। पात्र लोगों को सामूहिक विवाह में अवसर दिया जाता है। इनका चयन गांव स्तर पर किया जाता है। प्रमुख नरेंद्र गिरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज को लाभ मिलता है। इस अवसर पर बीडीओ हलिया नंदलाल, ग्राम विकास अधिकारी राजाराम, श्यामधर तिवारी, मुस्ताक अहमद, महेंद्र कुमार, श्यामधर तिवारी, अमरेश पांडेय मौजूद रहे।

उत्सवी माहौल में हुआ सामूहिक विवाह  मडि़हान तहसील क्षेत्र के राजगढ़ एवं पटेहरा ब्लाकों के 36 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को राजगढ़ ब्लाक परिसर में किया गया। सूबे के ऊर्जाराज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर पटेल वर-वधुओं के मंगल कामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि सामूहिक शादी के लिए पहले कुल 28 वर-वधुओं ने पंजीकरण कराया था। जिसके लिए 28 जोड़ी उपहार स्वरूप देने के लिए सामानों की व्यवस्था की गई। इस बीच विवाह समारोह के अवसर पर पांच विधवा एवं एक दिव्यांग वर-वधु भी विवाह करने के लिए पहुंच गए। जिससे कुल संख्या बढ़ कर 36 हो गई। अचानक संख्या बढ़ने पर ऊर्जा राज्यमंत्री अधिकारियों से विचार करने के बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल कराया। उन्होंने नव वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए मंच से घोषणा किया कि जिन नव वर-वधू को उपहार स्वरूप सरकार की ओर से दी जाने वाली सामग्री नहीं मिल पाई है। उन्हें शीघ्र समाज कल्याण विभाग की ओर से उपहार उपलब्ध करवा दी जाएगी। रामेश्वरम समाज सेवी संस्था की ओर से सभी नव विवाहितो को उपहार स्वरूप शाल दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने