जनपद महाराजगंज में न्यायिक अधिकारियों के आवासों के
निर्माण हेतु 80.89 लाख रूपये स्वीकृत

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

उत्तर प्रदेश सरकार जनपद न्यायालय महाराजगंज में न्यायिक अधिकारियों हेतु श्रेणी-5 के 07 आवासों के निर्माण अवशेष धनराशि 202.23 लाख रूपये के सापेक्ष 80.89 लाख रूपये की धनराशि को अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।
इस सम्बंध में आवश्यक आदेश न्याय विभाग द्वारा जारी किये गये हैं। जारी आदेशानुसार इन आवासों का निर्माण उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने