जनपद में 72.62 प्रतिशत हुआ मतदान
बहराइच 01 दिसम्बर। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 में जनपद बहराइच में 72.62 प्रतिशत मतदान हुआ। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन 
बहराइच 01 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 04 है तथा 109 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 04 है तथा 399 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 24, तथा होम आईसोलेशन में कुल 54 मरीज हैं। 
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 210242 कुल प्राप्त रिपोर्ट 209575 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 3906 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 205669 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1512 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 04 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1541 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 667 है। 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 91127 कुल प्राप्त रिपोर्ट 90460 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1930 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 88530 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 681 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 03, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 711 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 667 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6002, कुल प्राप्त रिपोर्ट 6002 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 459 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 5543 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 07 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 00, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 07 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 113113 कुल प्राप्त रिपोर्ट 113113 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1517 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 111596 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 824 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 01 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 823 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्य/जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 105 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है। 
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 3906 कुल ठीक हुए केस 1515, आज डिस्चार्ज व्यक्ति 00, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2232 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 85 है। 
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 36 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 02, महसी में 03, नानपारा में 13, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 02, पयागपुर 06 तथा तहसील सदर 10 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट ज़ोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य, नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है। 
                                :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
हिंदी संवाद न्यूज़ के लिए बहराइच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने