राजघाट नहर परियोजना प्रणाली से सम्बंधित राजवाहा एवं अल्पिका के निर्माण हेतु 60 लाख 37 हजार 584 रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

       सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा राजघाट नहर परियोजना प्रणाली के अन्तर्गत अम्बावय राजवाहा से निकली लकारा अल्पिका के निर्माण में अधिग्रहित की गयी भूमि के भू प्रतिकर की धनराशि का भुगतान किये जाने के लिए 60 लाख 37 हजार 584 रूपये की धनराशि चालू वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत की गयी है।
इस सम्बंध में सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश 30 दिसम्बर 2020 को जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि इस धनराशि का भुगतान करते समय एक बार भूमि के स्वामित्व के अभिलेखों एवं इससे सम्बंधित गणनाचक्र का भलीभांति परीक्षण एवं समाधान कर लिया जाय। इसके पश्चात ही भू-स्वामी को भुगतान किया जाय। किसी गलत भू-स्वामी को किये गये भुगतान के लिए अथवा उसी भूमि के लिए एक से अधिक बार नियमों के विरूद्ध भुगतान करने पर यह वित्तीय अनियमितता होगी। जिसके लिए सम्बंधित अभियंतागण व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने