तहसील सभागार कैसरगंज में आयोजित हुआ मेगा कम्बल वितरण कार्यक्रम
सहकारिता मंत्री ने 592 लोगों को वितरित किया कम्बल
चित्र संख्या 01 से 07 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 20 दिसम्बर। कैसरगंज तहसील सभागार में आयोजित मेगा कम्बल वितरण शिविर के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल के साथ तहसील कैसरगंज अन्तर्गत लगभग 50 ग्रामों के 592 निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर तहसीलदार शिवप्रसाद, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, पीआरओ कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, शिवसहाय सिंह, राम राज वर्मा, गजेन्द्र सिंह, बुद्धिसागर गुप्ता, मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, राम सतीश वर्मा, बड़कऊ सिंह, कौशलेन्द्र चैधरी, पवन वर्मा, ओम प्रकाश अवस्थी, मानिक चन्द्र वर्मा, शिवानंद सिंह, मनोज अवस्थी सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी स्त्री पुरूष मौजूद रहे।
तहसील सभागार कैसरगंज में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उप जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों के साथ ग्राम देवलखा, कड़सर बिटौरा, बरखुरद्वारापुर, हतिन्सा शम्सपुर, वैराकाज़ी, एनी हतिन्सी, कहरई, तवकलपुर, बुढ़ानपुर, पवही, सलहुआ, नत्थनपुर, मरौठी, हसना बुलई, गोडहिया नं.-3, शाहपुर रसूलपुर, साथा, बदरौली, कुड़ासर, भकला, फतेहपुर, बिसैंधा, अकबरपुर खुर्द, ढड़ैला, विजयपुर, सैदापुर, कटेहरी खुर्द, चकपिहानी, कसेहरी बुज़ुर्ग, गाज़ीपुर, बघैय्या, चुलम्भा, रूकनापुर कला, नौगोईया, पवनी, पवना, डिहवा शेर बहादुर सिंह, जमालुद्दीनपुर, जतौरा, हिशामपुर, गण्डारा, कपूरपुर, गोडहिया नं.-4, मतरेपुर, अकेहरा, हैदरपुर नौबस्ता, गोड़री चन्दन, रेवली व मीरपुर चिरवा के 592 निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कम्बल का वितरण किया। 
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि निर्धन, असहाय, निराश्रित व कमजोर लोगों को त्वरित राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर रैन बसेरों, अलाव व कम्बल की व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि गाॅव, गरीब व किसान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। श्री वर्मा ने कहा कि देश के मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ईमानदार नेतृत्व के कारण आज समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उसका पूरा हक मिल रहा है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं चाहे वह कम्बल वितरण का कार्य हो, चाहे गैस सिलेण्डर हो या सड़क, पानी, बिजली जैसे सभी कार्य आपके पैसे से ही किये जाते हैं। यहाॅ पर मौजूद लोगों को कम्बल का वितरण कर आप लोगों पर किसी प्रकार का उपकार नहीं किया जा रहा है। बल्कि यह आप लोगों का अधिकार है। जिसे पहुॅचाने का मात्र माध्यम मैं बना हूॅ। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। श्री वर्मा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर सरकार कार्य कर रही है।
                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन 
बहराइच 20 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 112 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 402 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 21, बाराबंकी में 01 तथा होम आईसोलेशन में कुल 50 मरीज हैं। 
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 239261 कुल प्राप्त रिपोर्ट 238468 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 4008 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 234460 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1698 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 05 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1717 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 793 है। 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 105621 कुल प्राप्त रिपोर्ट 104828 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 2017 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 102811 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 846 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 05 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 865 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 793 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6334 कुल प्राप्त रिपोर्ट 6334 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 464 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 5870 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 12 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 12 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 127306 कुल प्राप्त रिपोर्ट 127306 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1527 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 125779 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 840 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 840 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्य/जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 118 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है। 
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 4008 कुल ठीक हुए केस 1533, आज डिस्चार्ज व्यक्ति शून्य, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2327 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 74 है। 
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 40 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 05, महसी में 08, नानपारा में 08, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 04, पयागपुर 05 तथा तहसील सदर 10 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट ज़ोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य, नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य,, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य,  है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है। 
सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।  
                                :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
बहराईच ब्यूरो रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने