रू0 19 करोड़ 92 लाख 96 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन
           
लखनऊ: 30 दिसम्बर, 2020
                             
 
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 49 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 19 करोड़ 92 लाख 96 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 49 कार्यों हेतु रू0 40 करोड़ 03 लाख 71 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 49 कार्यों में जनपद बलरामपुर में 08, सिद्धार्थनगर में 07, मिर्जापुर, मथुरा व अयोध्या में 04-04, मेरठ, कासगंज व गाजियाबाद में 03-03, कानपुरनगर, मुरादाबाद व शामली में 02-02 तथा वाराणसी, लखनऊ, रायबरेली, गाजीपुर, कन्नौज, जौनपुर व भदोही (संत रविदासनगर)  में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि यह भी सुनिश्चित किया जाय कि आवंटित धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय तथा उपोगिता प्रमाण-पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करा दिया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने