उपकरणों और साज-सज्जा से युक्त होंगे प्रदेश के 31 नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

खरीद के लिए रू0 2166.23 लाख मंजूर
लखनऊ: 28 दिसम्बर, 2020

प्रदेश के 31 नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन हेतु उपकरणों और साज-सज्जा खरीद के लिए शासन ने रू0 2166.23 लाख (इक्कीस करोड़ छाछठ लाख तेईस हजार रूपये मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
प्रदेश के 17 जनपदों के अंतर्गत 31 नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्रों में 17 जनपदों के 28 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रति केन्द्र रू0 7,021,698 तथा एक जनपद के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रति केन्द्र रू0 66,71,698 की धनराशि को मंजूरी दी गई है।
जिन 17 जनपदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को उपकरणों और साज-सज्जा क्रय हेतु रू0 70,21,698 धनराशि की मंजूरी मिली है उनमें जनपद बाराबंकी के दो, बरेली के दो, बस्ती के दो, पीलीभीत का एक,आगरा-एक झासी के चार, सहारनपुर के पाँच, रायबरेली-एक, फैजाबाद-एक, आगरा-एक, मैनपुरी-एक, मुरादाबाद-एक, अलीगढ़-दो, उन्नाव-एक, शामली-दो, बलिया-एक तथा गोरखपुर का एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल है। जबकि जनपद एटा के तीन केन्द्रों के लिए प्रति केन्द्र रू0 66,71,698/- मंजूर किए गए हैं।
सम्पर्क सूत्र: सूचना अधिकारी: डाॅ0 सीमा गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने