(बहराइच) कर्तनिया घाट वन्य जीव प्रभाग के कर्तनिया रेंज के अंतर्गत गेरुआ नदी के बीट संख्या 02 बीती रात लगभग 11:00 बजे गेरुआ नदी के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से मछली का शिकार करते पकड़े गए। पकड़े गए शिकारियों का नाम अमित व सहज राम पुत्र मौजी राम निवासी भरथा पुर  के रूप में हुई है। वन क्षेत्राधिकारी पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान गेरुआ नदी के बीट संख्या 02 में दो व्यक्त अवैध रूप से मछली का शिकार कर रहे थे तभी वन दरोगा मयंक पांडे ने दोनों व्यक्ति को पकड़ा और उन्हें रेंज कार्यालय लेकर आए और उन्हें संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से मछली का शिकार करने के जुर्म में रेंज केस 81 दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।

बहराइच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने