गन्ना किसानों ने 15.59 लाख हेक्टेयर में की गन्ने के साथ सहफसली खेती

सहफसली खेती के माध्यम से किसानों की आय में 25 प्रतिशत की हुई वृद्धि
           
लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

       उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों के न्यूनतम निवेश पर गन्ना  उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषि निवेशों के बेहतर प्रबंधन तथा वितरण के साथ ही सहफसली खेती पर भी विशेष रूप से बल दे रही है।
यह जानकारी देते हुए आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास श्री संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा विगत साढ़े तीन वर्षों में 15.59 लाख हेक्टेयर में गन्ने के साथ सहफसली खेती करायी गयी है। उन्होंने बताया कि खेती की इस विधि के माध्यम से गन्ना किसानों को गन्ने के साथ ही एक अतिरिक्त फसल की भी प्राप्ति हो रही है।
श्री भूसरेड्डी ने बताया कि सहफसली खेती के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों की आय में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उत्पादन लागत में 5 से 10 प्रतिशत तक की भी कमी आयी है, जिससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने