जलालपुर अंबेडकर नगर ।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव को मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जन्मदिवस 25 दिसंबर की पूर्व संध्या 24 दिसंबर शाम 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर रजनीश सिंह के द्वारा आयोजित किया गया है इस विशाल कवि सम्मलेन में कवि गण में विनीत चौहान. डॉक्टर कलीम कैसर. डॉक्टर सर्वेश अस्थाना. डॉ सुरेश अवस्थी. डॉक्टर सरिता शर्मा. डॉ अनिल चौबे. डॉ शशिकांत यादव.. गजेंद्र प्रियांशु.. अमन अक्षर. अभय निर्भीक सहित जाने-माने कवि शामिल होंगे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल सोनी. सभासद केशव प्रसाद श्रीवास्तव. दीपचंद सेठ. युवा मोर्चा जिला मंत्री संदीप अग्रहरि. पवन गुप्ता. मंडल महामंत्री मनीष कुमार. मंडल मंत्री सर्वेश वर्मा. मंडल मंत्री संजय गुप्ता. आईटी प्रमुख राकेश गुप्ता. समाजसेवी संतोष अग्रहरी. भाजपा नेता गोपाल कसौधन. आदि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने