जनपद न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
चित्र संख्या 01 व 02 तथा फोटो कैपशन
बहराइच 21 दिसम्बर। जनपद न्यायाधीश चन्द्रभान ने अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह, सीजेएम नवनीत कुमार भारती, सीएमओ डा. राजेश मोहन श्रीवास्तव के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। 
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने महिला एवं बाल बैरक, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी, कारागार अस्पताल सहित अन्य बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ए.एन.त्रिपाठी, प्रभारी जेलर अखिलेश कुमार, कारागार के चिकित्सक आभास अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
                  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
उद्योग बन्धु समिति की बैठक 23 दिसम्बर को
बहराइच 21 दिसम्बर। जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में 23 दिसम्बर 2020 को अपरान्ह 03ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने दी है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन
बहराइच 21 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 00 है तथा 113 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 00 है तथा 403 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 22, बाराबंकी में 01 तथा होम आईसोलेशन में कुल 50 मरीज हैं।
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 241132 कुल प्राप्त रिपोर्ट 240419 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 4016 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 236403 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1871 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 09 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1932 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 7713 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 106399 कुल प्राप्त रिपोर्ट 105686 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 2024 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 103662 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 778 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 08 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 840 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 7713 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6356 कुल प्राप्त रिपोर्ट 6356 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 464 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 5892 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 22 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 22 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 128377 कुल प्राप्त रिपोर्ट 128377 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1528 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 126849 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1071 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 01, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 1070 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्यध्जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 100 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है।
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 4016 कुल ठीक हुए केस 1534, आज डिस्चार्ज व्यक्ति 01, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2334 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 75 है।
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 40 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 05, महसी में 08, नानपारा में 08, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 04, पयागपुर 05 तथा तहसील सदर 10 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट जोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य, नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य,, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य,  है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है।
सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आयुर्वेदिकध्यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।  
                              :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

बहराइच ब्यूरो रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने