चैक बाजार के तीन प्रतिष्ठानों के नमूने किये गये संग्रहीत 
चित्र संख्या 01 तथा फोटो कैपशन 
बहराइच 30 दिसम्बर। खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनन्त स्वरूप, एस.पी.एन. सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, डा. विश्राम व डा. रामतेज द्वारा किराना गली, चैक बाजार स्थित पान मटेरियल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान हनीफ के प्रतिष्ठान से कत्था(तुलसी ब्राण्ड), अब्दुल कुद्दूस के प्रतिष्ठान से कत्था (बीआर नम्बर-1 ब्राण्ड) तथा मो. तौसिफ के प्रतिष्ठान से कत्था (नवाबपेस्ट ब्राण्ड) का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
विभिन्न विधाओं की आनलाइन प्रतियोगिता 02 से 04 जनवरी तक 
बहराइच 30 दिसम्बर। राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 में इण्डियन म्यूजिकल डांस, फिल्मी कंटेपरेरी डांस एकल, फिल्मी कंटेपरेरी डांस गु्रप, पांरम्पिक पोशक, नुक्कड़ नाटक(सामाजिक संदेश), पेन्टिंग, स्केचिंग पेन्सिल, मूर्तिकला मिट्टी, फोटोग्राफी(पर्यावरण), के्रएटिव राइटिंग, कविता (लेखन एवं पाठन) स्टैडअप कमेटी, पैनल डिस्कसन व योगा विधा की प्रतियोगिताओं का आयोजन 02 से 04 जनवरी 2021 के दौरान आनलाइन होगा। 
यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि जनपद के इच्छुक प्रतिभागी अपना विवरण तथा 04 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग जिला युवा कल्याण अधिकारी के व्हाट्सअप मोबाइल नम्बर 8318450140 पर भेज सकते है। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन
बहराइच 30 दिसम्बर। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 112 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या 01 है तथा 402 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 22, बाराबंकी में 02 तथा होम आईसोलेशन में कुल 36 मरीज हैं।
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 255893 कुल प्राप्त रिपोर्ट 255080 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 4051 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 251029 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1740 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 04 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1730 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 813 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 113597 कुल प्राप्त रिपोर्ट 112784 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 2055 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 110729 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 858 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 04 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 848 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 813 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6475 कुल प्राप्त रिपोर्ट 6475 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 465 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 6010 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 07 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 07 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 135821 कुल प्राप्त रिपोर्ट 135821 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1531 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 134290 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 875 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 00, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 875 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्य, जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 107 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है।
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 4051 कुल ठीक हुए केस 1536, आज डिस्चार्ज व्यक्ति 00, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2379 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 62 है।
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 36 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 06, महसी में 05, नानपारा में 11, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 02, पयागपुर 01 तथा तहसील सदर 11 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट जोन 02 हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में 01 महसी में 00, नानपारा में 01, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है।
सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आयुर्वेदिकध्यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।  
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने