17 देशों में जमी है भारतीय मोदी आर्मी की जड़ें, देश में मोदी लहर फिर से बनाने के प्रयास !
मुजफ्फरनगर। माह दिसंबर में जहां देश में एक और ठंड चल रही है वहीं इस ठंड में दिल्ली के चारों और किसानों ने सब रास्तों पर अपनी मांगों को लेकर पड़ाव डाल रखा है। बुराडी तो मानों किसानों का तीर्थस्थल बन चुका है। जहां भाजपा को छोड़ देश के सब राजनीतिक दल किसानों के समर्थन में बुराड़ी पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा के लोग पसोपेश में हैं कि किस तरह किसानों को ये समझाया जाये कि कृषि बिल उनके लाभ का है। बैठकों का दौर चल जरुर रहा है लेकिन नतीजा जीरो ही निकल रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा के दिग्गज नेता घरों में घुसे बैठे हैं। हरियाणा व पंजाब में मोदी विरोध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। समर्थन‌ में यूपी, राजस्थान व महाराष्ट्र खुलकर सामने आ चुके हैं वहीं भारतीय मोदी आर्मी (बीएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव आहूजा मोदी विरोधी इस लहर में स्तम्भ की तरह उनके पक्ष में ताबड़तोड़ प्रोग्राम कर रहे हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता चुप्पी साधे हुए हैं। कोविड-19 जागरूकता अभियान के चलते बीएमए तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

हाल ही की बीएमए की कन्नोज व इटावा में आयोजित हुई 47वीं तिरंगा यात्रा चर्चा का विषय बनी है। जहां राज्य सरकार ने बीएमए को यहां तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है और सपा द्वारा प्रस्तावित रोड शो को अनुमति नहीं दी व साथ ही सपा के वाहन भी जब्त कर लिए। राज्य में चर्चा जोरों पर है कि कौन हैं डॉक्टर राजीव आहूजा व बीएमए जो यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां तिरंगा यात्रा के माध्यम से कर रही है वह यूपी को मोदीमय बना रही है। बीएमए भाजपा का कोई प्रकोष्ठ व मोर्चा नहीं है बल्कि मोदी की नितियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का एक संगठन है। जिसको डॉक्टर राजीव आहूजा ने 15 वर्ष पूर्व गठित किया था। जिसमें 27 लाख से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता जुड़े हैं। ये 17 देशों में भी कार्यरत हैं। विदित है कि ये संगठन नरेंद्र मोदी पीएम बनें इस बात का जनमत जुटाने में बड़ी भूमिका निभा चुका है। मोदी भक्त डॉक्टर राजीव आहूजा 17 देशों में मोदीवादी लोगों की एक बड़ी टीम का गठन कर उन्हें बीएमए के साथ जोड़े हुए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने