मिर्जापुर। जिले में लगातार 171वें दिन शनिवार को आठ महिला समेत 16 कोरोना संक्रमित मिले। दो लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 16 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 342 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 140 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 159 है। छह मरीज आइसोलेशन और 61 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 815 की रिपोर्ट आई। इसमें 16 पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में सीमेंट फैक्ट्री चुनार से दो पुरुष, भागीरथीपुर सीखड़ से एक पुरुष, चचेरी मोड़ चुनार से एक पुरुष, दीक्षितपुर चुनार से एक महिला, खिलौड़ी चुुुनार से एक पुुरुष, शाहपुर चुनार से दो महिला, चकटकिया चुनार से एक पुरुष, समदपुर चुनार से दो महिला, सोनखरा चुनार से एक महिला, घरवासपुर चुनार से एक पुरुष, डीजे कालोनी से एक पुरुष, डिफेंस कार्यालय से एक पुरुष, पंडितपुर विजयपुर से एक पुरुष है। दो के स्वस्थ्य मिलने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 40 हजार 350 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 37 हजार 662 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 688 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 38 हजार 208 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 55 हाट स्पाट है। इसमें 41 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने