मिर्जापुर। कोरोना संक्रमित एक अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शुक्रवार को महिला समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वस्थ हुए 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब संक्रमितों की संख्या 3276 पहुंच गई। अब तक 3084 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 149 है। नौ मरीज आईसोलेशन और 51 होम आईसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 765 की रिपोर्ट आई। 12 पॉजिटिव मिले है। नगर के एक मुहल्ले के निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की तबीयत खराब होने पर परिजन प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज प्रयागराज में भर्ती किया गया। जहां बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। पाजिटिव पाए गए लोगों में गहिया चील्ह से दो महिलाएं, मलाधरपुर चील्ह से एक पुरुष, श्रीपट्टी चील्ह से एक महिला, सेमरा चील्ह से एक महिला, खरहरा से दो महिला, गोनौरा लालगंज से एक महिला, दरवान रामपरु से एक पुरुष, शिवपुरी कालोनी नगर से एक पुरुष, सेमरी कछवां से एक पुरुष चड़िया कछवां से एक महिला है। 12 पुरुषों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 26 हजार 372 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 23 हजार 900 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 472 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 30 हजार 533 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 55 हाट स्पाट है। इसमें 45 ग्रामीण और 10 शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने