दिनांक 05.12.2020

*1 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
 
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री अरविन्द कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना श्री हौसला प्रसाद के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी श्री अनिल कुमार दीक्षित मय थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.12.2020 को क्षेत्र में भ्रमण में भ्रमणशील थे कि जगतजीत इन्टर कालेज इकौना के तिराहे के पास से अभियुक्तगण 1.निजाम पुत्र इरशाद 2.अक्कन पुत्र गफ्फार निवासीगण पाँचपिरान कस्बा व थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के कब्जे से *क्रमशः 1किलो 200ग्राम व .600 ग्राम (कुल 1.800 किलोग्राम) नाजायज गांजा* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना इकौना पर मुकदमा अपराध संख्या 343,344 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना किया गया। 

 *गिरफ्तारी स्थान-* 
जगत जीत इन्टर कालेज इकौना के तिराहे   के पास से  थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1.निजाम पुत्र इरशाद निवासी मो0 पाँच पिरान कस्बा व थाना इकौना जनपद श्रावस्ती  2.अक्कन पुत्र गफ्फार निवासी पाँच पिरान कस्बा व थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

*गिरफ्तारी की टीम*
1.  थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार दीक्षित थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
2. उ0नि0 श्री रामदवन यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 
3. का0 पन्नेलाल  थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
4. का0 कमलेश कुमार थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

              *सोशल मीडिया सेल* 
        कार्यालय पुलिस अधीक्षक
                जनपद श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने