*उ0प्र0जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी का प्रान्तीय संयुक्त मंत्री एम0सिराजुद्दीन ‘न्यूटन’ ने स्वागत किया*

*संगठन के मंत्री कृष्ण देव सिंह,कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, संयुक्त मंत्री महेश आर्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे*




बहराइच । उ0प्र0जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी का जनपद आगमन पर प्रान्तीय संयुक्त मंत्री एम0सिराजुद्दीन ‘न्यूटन’ ने टिकोरा मोड़ पर स्वागत किया

उ0प्र0जूनियर हाई स्कूल  शिक्षक संघ बहराइच के निर्विरोध निर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी का बहराइच आगमन हुआ,बहराइच की सीमा पर तेजवापुर ब्लॉक में टिकोरा मोड़ पर उ0प्र0जू0शि0संघ के निर्विरोध निर्वाचित प्रान्तीय संयुक्त मंत्री एवं ब्लॉक के अध्यक्ष एम0सिराजुद्दीन ‘न्यूटन’ ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत में ब्लॉक के मंत्री कृष्ण देव सिंह,कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, संयुक्त मंत्री महेश आर्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष छावनी स्थित पंचायती मंदिर गए जहां प्रदेश संघ के मुख्य संरक्षक श्री राधा कृष्ण पाठक जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके पश्चात प्रदेश के संयुक्त मंत्री श्री न्यूटन जी के आवास पर कुछ महत्वपूर्ण मंत्रणा की और फिर गृह जनपद हरदोई रवाना हो गए।

बहराईच ब्यूरो रामकुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने