विभिन्न जनपदों में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 06 चालू कार्यों हेतु रू0 24 करोड़ 29 लाख 25 हजार की धनराशि निर्गत

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             
उ0प्र0 शासन द्वारा विभिन्न जनपदों में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 06 चालू कार्यों हेतु रू0 24 करोड़ 29 लाख 25 हजार की धनराशि निर्गत की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 06 कार्यों में जनपद सहारनपुर में 02 तथा वाराणसी, पीलीभीत, फिरोजाबाद व गोरखपुर में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा। साथ ही आवंटित धनराशि का शीघ्रातिशीघ्र उपयोग कर, उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। प्रायोजना का निर्माण ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने