04 सुरक्षा गार्डों एवं 01 सफाई कर्मी के पारिश्रमिक
रू0 07 लाख 22 हजार 753 स्वीकृत

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

       प्रदेश सरकार ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर, वाराणसी के रख-रखाव/संचालन हेतु 04 सुरक्षा गार्डों एवं 01 सफाई कर्मी के वित्तीय वर्ष 2020-21 के माह जुलाई, 2020 से मार्च 2021 तक के पारिश्रमिक रू0 07 लाख 22 हजार 753 की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने देते हुए बताया कि स्वीकृत धनराशि के व्यय करने के लिए बजट मैनुअल और वित्तीय नियम संग्रहों तथा अन्य स्थायी आदेशों के अन्तर्गत राज्य सरकार/केन्द्र सरकार अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी की जहां कहीं आवश्यकता हो, व्यय करने से पूर्व स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाये। उन्होंने बताया कि व्यय प्रबन्धन एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के सम्बंध में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने