जनपद-मथुरा की 03 योजनाओं के पर्यटन विकास कार्यो के लिए
रूपये 33.48 स्वीकृत
लखनऊः  09 दिसम्बर, 2020
 
प्रदेश सरकार ने जिला योजना के अन्तर्गत जनपद -मथुरा को 03 योजनाआंे के पर्यटन विकास कार्यो के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव पर्यटन श्री शिवपाल सिंह ने दी हैै। उन्होंनेे बताया कि कमलकुण्ड अडीग का स्थानीय पर्यटन विकास के लिए रूपये 17.31 लाख, नयन सरोवर ग्राम बिजहारी नन्दगांव का स्थानीय पर्यटन विकास के रूपये 8.51 लाख तथा बहुला वन कुण्ड वटी का पर्यटन विकास के लिए रूपये 7.66 लाख रूपये अवमुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जी0 एस0टी0 की कुल धनराशि रू0 3 लाख 58 हजार 714 रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यो को अनुमोदित लागत की सीमान्तर्गत ही कराया जायेगा तथा कार्यदायी संस्था को अनुमोदित लागत के अतिरिक्त कोई अन्य धनराशि/ चार्जेज नहीं दिया जायेगा।
विशेष सचिव श्री शिवपाल सिंह ने बताया कि यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का पर्यवेक्षण महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि परियोजना के मानक के संम्बध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका  उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों का होगा। उन्होंने बताया कि प्रश्नगत परियोजना हेतु अवमुक्त धनरािश के सापेक्ष वास्तविक रूप से व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र कार्य की गुणवत्ता एवं फोटोग्राफ्स आदि सक्षम स्तर से प्राप्त कर शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने