मुख्यमंत्री ने जी0एस0टी0 राजस्व संग्रह की समीक्षा करने के निर्देश दिए

व्यापारियों को जी0एस0टी0 के तहत रजिट्रेशन के लाभ की 
जानकारी देते हुए पंजीयन के सम्बन्ध में प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए

जी0एस0टी0 रिटर्न भरने के सम्बन्ध में व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए

लखनऊ: 20 दिसम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जी0एस0टी0 राजस्व संग्रह की समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि व्यापारियों को जी0एस0टी0 के तहत रजिट्रेशन के लाभ की जानकारी देते हुए पंजीयन के सम्बन्ध में प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जी0एस0टी0 के तहत रजिस्ट्रेशन तथा रिटर्न फाइलिंग के सम्बन्ध में सरल भाषा में पठनीय सामग्री तैयार कर व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए। जी0एस0टी0 रिटर्न भरने के सम्बन्ध में व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने