लखनऊः  21 दिसम्बर, 2020
 

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में आॅल इण्डिया कैफी आजमी अकादमी लखनऊ को गैर वेतन मद में प्राविधानिक धनराशि के सापेक्ष रूपए 15 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति धनराशि के सम्बंध में वित्त विभाग के मितव्ययिता सम्बंधी आदेशों तथा व्यय पर नियंत्रण के सम्बंध में निर्गत शासनादेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आॅल इण्डिया कैफी आजमी अकादमी लखनऊ को पूर्व वर्षों में स्वीकृति/अवमुक्त अनुदान की धनराशि से सम्बंधित स्थानीय लेखा परीक्षा/आॅडिट रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आॅल इण्डिया कैफी आजमी अकादमी लखनऊ द्वारा आगामी किश्त अवमुक्त किये जाने से पूर्व इस आशय का प्रमाण पत्र भी दिया जाना होगा कि विगत वर्षों में अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष कोई धनराशि अवशेष एवं अप्रयुक्त शेष नही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने