प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के नये संग्रहालय भवन के निर्माण के लिए
रू0 1170.41 लाख स्वीकृत
           
लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
                             

       प्रदेश सरकार ने राज्य संग्रहालय, लखनऊ में ‘‘प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय’’ के नये संग्रहालय भवन के निर्माण के लिए रू0 1170.41 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रायोजना में इंटीरियर एक्जीबिट जैसे विशिष्ट प्रकृति के कार्य की आवश्यकता औचित्य, स्पेसिफिकेशन एवं लागत के सम्बंध में प्रमुख सचिव, संस्कृति की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण कर लागत संस्तुत की जायेगी, उस सीमा तक प्रायोजना की लागत संशोधित समझी जायेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष निर्माण कार्य उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण कराये जाने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा दिये गये मितव्ययिता के सम्बंध में आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने