लखनऊः  22 दिसम्बर, 2020
 
प्रदेश सरकार ने जनपद मिर्जापुर में विन्ध्यवासिनी मंदिर (काॅरीडोर) परिक्रमा मार्ग बनाये जाने की परियोजना के लिए प्राविधानित धनराशि रू0 10.00 करोड़ को जिलाधिकारी मिर्जापुर के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विशेष सचिव पर्यटन श्री शिव पाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण/क्रय हेतु समस्त औपचारिकताओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा आवश्यकतानुसार सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाये। उन्होंने बताया कि निवर्तन पर रखी जा रही धनराशि के व्यय पर नियंत्रण के लिए जारी शासनादेशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बताया कि व्यय की गयी धनराशि का पूर्ण प्रामाणिक उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी शासन को सक्षम स्तर से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
विशेष सचिव ने बताया कि शर्तों/प्रतिबन्धों का अनुपालन महानिदेशक पर्यटन/पर्यटन निदेशालय के वित्त नियंत्रक/सम्बंधित अधिकारी एवं जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने