Diwali Horoscope 2020: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: दीपावली, लक्ष्मी पूजा, श्राद्ध की अमावस्या। दिवाली राशिफल

मेष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। वृश्चिक: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। फिर भी झगड़ा विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ व्यवधान रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा। कुंभ: विरोधी परास्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश, कीर्ति और उपहार, सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने