मिर्जापुर। दुद्धी लुंबिनी मार्ग का सबसे महत्वपूर्ण पुल शास्त्री ब्रिज बुधवार की शाम कई घंटे जाम के हवाले रहा। स्थानीय लोगों ने जाम का कारण ओवरलोड ट्रकों के परिवहन को बताया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुल को पार करने में कई लोगों को डेढ़ घंटे से अधिक वक्त लग गया।
शास्त्री ब्रिज अपनी निर्धारत आयु पूरी कर चुका है। इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रशासन को चेताया भी गया है। किसी भी दिन भारी वाहन बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके पुल पर ओवरलोड ट्रकों का परिवहन किया जा रहा है। शाम ढलते ही ट्रकों का बेरोकटोक संचालन किया जा रहा है। बुधवार की शाम ओवरलोड ट्रक के पुल से आवागमन के दौरान जाम लग गया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बड़ी मुश्किल से वाहन आगे बढ़े। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने